कुल्लू। आस्ट्रेलिया से सैर सपाटे को आई विदेशी युवती के साथ दुराचार करने के मामले में आरोपी आरोपी पर कानून का शिकंजा कस गया है। पुलिस ने आज नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ जारी है। आस्ट्रेलिया से घूमने आई एक युवती ने चंडीगढ़ के सेमी सिदना पर 11 मई को दुराचार करने का आरोप लगाया था।
मणिकर्ण में घटी इस घटना के बाद पुलिस ने 13 मई को एफआईआर दर्ज की। आरोपी ने कुल्लू न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी। आज इसकी सुनवाई के लिए वह न्यायालय पहुंचा। लेकिन न्यायालय ने अर्जी को खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।