कुल्लू। मनाली ब्लॉक कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गतिविधियां तेज कर दी है। भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस ने जाणा, नथान और अरछंडी सर्कल कमेटी का गठन कर कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कांग्रेस प्रभारी प्रेम चंद, अरुणा ठाकुर, राजीव ठाकुर और भगत राम की देखरेख में इस कार्यकारिणी का गठन किया गया। तीनों पंचायतों का एक सर्किल बनाते हुए जंबो फौज तैयार की गई।
ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता निहाल सिंह ठाकुर ने आज मीडिया को इसकी सूची जारी की है। सूची के मुताबिक अरछंडी के कर्मचंद को प्रधान चुना गया। जबकि कुलदीप, चुनी लाल, जीवन सिंह, रूल्दा राम, योग राज, राम चंद, नैना देवी, डिंपल ठाकुर, दुर्गा शर्मा को उपप्रधान बनाया गया। लक्ष्मण, चमन, ऋषि, मंगत राम, जय चंद, दिनेश, हीरा लाल, प्रेम चंद, जगदीश ठाकुर को महासचिव, रितु राज, चंद्र किरण ठाकुर, राजेश बौद्ध, हेत राम, शेर सिंह, टेक चंद, पूनी देवी, कुंती देवी को सचिव और सोभा राम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। तुले राम को प्रचार कमेटी का मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अलावा झूना सिंह, टेक राम, बालक राम, अमर चंद राणा, तोनील शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, ठाकुर दास, हरि राम, पूर्ण चंद, तेज राम, बुध राम, झावे राम, जालम सिंह, तेज राम, धनी राम, बुध राम, दौलत राम, धर्म चंद, टेक चंद, बालक राम, भीमी राम, हीरा लाल, कुंज लाल, भाग चंद, खुशहाल ठाकुर, वीर चंद, जय चंद ठाकुर, पैनू राम और कुलदीप कार्यकारिणी में चुनाव प्रचार तथा सलाहकार कमेटी के सदस्य रहेंगे। जगत राम, प्यारे लाल, भाग चंद, केवल राम, भगत राम, कुंज लाल, खीमी राम, मधु राम, सुआंरू राम, मनी राम, राम दास, गुमत राम, टेक राम, रेवत राम, मान सिंह, गंगा राम, योग राज, ठाकर दास, कुंदन लाल, चने राम, प्रीमी देवी, अनुराधा देवी, खीमी राम, राकेश, बेली राम, आलू, कर्मचंद्र, वद्री चंद, चोवे राम, चने राम, संतोष शर्मा, लुब्धी देवी, त्रिलोक चंद, शेर सिंह नेगी को सर्कल कमेटी का सदस्य चुना गया।