कुल्लू। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल अपने स्थापना की 50वीं वर्षगांठ को स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है। इसी क्रम में द्वितीय वाहिनी कुल्लू में रिवर राफ्ंिटग अभियान-2012 गोल्डन व्यास का आयोजन किया जा रहा है।
द्वितीय वाहिनी के कमांडर विजय देशपाल ने सीमांत स्तरीय रिवर राफ्टिंग अभियान का फ्लैग आफ किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के आशीष कुमार पांडेय, सहायक कमांडेंट, रमेेश सेनापति, ललित चंद्र पांडेय, सहायक कमांडेंट (अभियंता), हिमवीर तथा स्थानीय लोग मौजूद थे। अभियान में राफ्टिंग दल का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट नानक चंद ठाकुर ने किया। इनके साथ उत्तर पश्चिमी सीमांत के विभिन्न वाहिनियों
के चुन्निंदा 23 हिमवीर अभियान दल भाग ले रहे हैं। अभियान के तहत चार चरणों (मनाली-राईसा-भुन्तर-औट-पंडोह) में 93 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।