भुंतर। वन मंत्री खीमी राम शर्मा का 65 वां जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी कार्यालय भुंतर में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री के 65 वें जन्मदिन पर सभी लड्डू बांटे और उनकी लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन की खुशी पर पटाखे भी फोड़े गए। भाजपा मंडल के कुल्लू के अध्यक्ष हीरा लाल ने वन मंत्री को बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की और कहा कि खीमी राम शर्मा के नेतृत्व में कुल्लू में भाजपा मजबूत हुई है। भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सत्ता में काबिज होगी। भाजपा कुल्लू के जिला उपाध्यक्ष देवराज त्यागी, कुल्लू भाजपा के महामंत्री प्रताप ठाकुर, कुल्लू एवं लाहौल स्पीति विपणन बोर्ड के एवं पूर्व नगर पंचायत भुंतर के अध्यक्ष नीरत राम शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवानंद शर्मा, निदेशक केट प्लान लता शर्मा, संतोष शर्मा, भाजयुमो उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, श्रवण कुमार, पूर्ण चंद, वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र शर्मा, भाजपा कार्यकता रितुराज शर्मा, उपेंद्र शर्मा, सुभाष ठाकुर, राजेंद्र नाग, विवेक शर्मा, शक्ति केंद्र के अध्यक्ष सचिन, राजेश, मोहर सिंह, बंजार नगर पंचायत के अध्यक्ष अरुण कुमार, उपप्रधान चुनी लाल, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव संजीव शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी वन मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।