कुल्लू। सदर चुनाव क्षेत्र की महिला कांग्रेस कमेटी का गठन कर मौहल की ईशरा ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। कसोल की कौशल्या देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धनश्यामा ठाकुर, देवकी देवी, नीमा देवी, नीमदासी, मानदेई, यौवनलता शर्मा, गुलाबी देवी और ईशरा देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इनके अलावा निर्मला ठाकुर, सलोचना देवी, सरला शर्मा, निर्मला ठाकुर, सीमा ठाकुर, पालमो और विद्या देवी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। पुष्पा देवी, शकुंतला देवी, सवित्रा देवी, गुड्डी देवी, टिची देवी, कौशल्या देवी, मणी देवी, सेपती देवी और नीलम शर्मा को सचिव का पदभार सौंपा है। इसके अलावा नूपी देवी, नौमी देवी, जय जंबाल, हीरा देवी, रीता सूद, ऐली देवी, निर्मला देवी, बेगमा देवी, चैतन्या शर्मा, सुभद्रा देवी, पुष्पा देवी, शिवदासी, विमला देवी, पुष्पा देवी, शकुंतला देवी, परी देवी, दोमा देवी, इंद्रा देवी, दुर्गा देवी, विमला देवी, मंघुरू राम, प्रोमिला देवी, कमला शर्मा और ऐरा देवी को कुल्लू सदर महिला कांग्रेस कमेटी में बतौर कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया है।
इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रेमलता ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने सभी महिलाओं से एकजुट होेकर काम करने की अपील की। कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों से लोगों परेशान हैं और महिला कांग्रेस ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।