कुल्लू। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन लोगों से 92 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू थाना के तहत मणिकर्ण पुलिस का एक दल रोजाना की तरह घाटी के तेगड़ीनाला में नाकाबंदी कर रहा था। इस दौरान शक के आधार पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।
पुलिस ने शक करने पर एक टैक्सी को रोका जिसमें सवार तीन लोगों के कब्जे से 92 ग्राम चरस बरामद हुई है। तीनों की पहचान उत्तर प्रदेश से हुई है। इसमें पुलिस ने अभिषेक कुमार यादव निवासी लखनऊ, सार्थक भोगलेप निवासी नोएडा तथा निशांत निवासी नोएडा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। वीरवार को पुलिस ने तीनों को कुल्लू की अदालत में पेश किया जहां अदालत ने तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया है। एसपी कुल्लू पद्म चंद ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।