पालमपुर (कांगड़ा)। चूर्ण की गोलियों में चरस का नशा बेचने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले ही गिरफ्तार रामचौक (पालमपुर) के संसार चंद को गोलियां सप्लाई करता था। जबकि, संसार चद पिछले कई सालों से यह धंधा कर रहा था। आरोपी का निशाना कॉलेज और स्कूल के छात्र होते थे। आरोपी चूर्ण की गोलियों में चरस लोगों को सप्लाई करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पालमपुर पुलिस ने चूर्ण की गोलियों में चरस का कारोबार करने वाले आरोपी संसार चंद को तीन दिन पहले रामचौक पुल के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को चूर्ण की गोलियों में चरस बेचने पर गिरफ्तार किया है। न्यायालय से मिले पुलिस रिमांड में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक व्यक्ति राजेश कुमार निवासी पपरोला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी संसार चंद पिछले कई सालों से चूर्ण की गोलियों में चरस भरकर बेचने का काम करता था। आरोपी का निशाना स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ रहे बच्चे होते थे। आरोपी को पपरोला से गिरफ्तार किया गया। राजेश कुमार यह गोलियां सप्लाई करता था। पुख्ता सूत्रों की मानें तो चूर्ण की गोलियां खाने वाले बच्चे इसके आदी हो गए थे। जबकि उनको पता नहीं था कि चूर्ण की इन गोलियों में चरस भरी हुई है। पुलिस की छानबीन में गुप्त सूचना के आधार पर यह मामला सामने आया था। पुलिस ने जब रविवार को आरोपी संसार चंद की दुकान में जब छापा मारा तो पुलिस ने चूर्ण से भरी हुई 1140 गोलियां कब्जे में लीं। इसका वजन छह किलो से ऊपर था। अब पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके तार काफी लंबे हो सकते हैं। एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है।