पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
धर्मशाला। भाजपा नेता कैप्टन रमेश को धर्मशाला मंडल भाजपा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। मंडल भाजपा के अध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को चुनाव प्रभारी राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में दाड़नू स्थित एक होटल में हुए। इस दौरान पूर्व उद्योग मंत्री किशन कपूर भी मौजूद रहे। कैप्टन रमेश चंद अटवाल को मंडल भाजपा का अध्यक्ष चुना गया।
हालांकि अध्यक्ष पद के लिए रमेश अटवाल के अलावा नगर परिषद धर्मशाला के उपाध्यक्ष ओंकार नैहरिया और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता दिनेश कपूर समेत कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन नामांकन पत्रों की छंटनी के दौरान ओंकार नैहरिया का नामांकन पत्र गलत पाया गया। इस कारण उनका नामांकन रद कर दिया गया। इसके बाद दूसरे उम्मीदवार दिनेश कपूर ने भी चुनाव से अपना नामांकन वापस लेकर मैदान छोड़ दिया। अंत में कैप्टन रमेश अटवाल को सर्वसम्मति से मंडल भाजपा धर्मशाला का अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं बताया जा रहा है कि मंडल भाजपा का एक धड़ा इस चुनाव से दूर रहा। धर्मशाला हलके के 85 बूथ कमेटियों में से लगभग 60 बूथों के पदाधिकारी ही चुनाव प्रक्रिया में मौजूद पाए गए। चुनाव का विरोध करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के संदर्भ में उचित सूचना नहीं देने का आरोप लगाया है। वहीं इन कार्यकर्ताओं ने इस संदर्भ में पार्टी व संगठन हाईकमान से इसकी शिकायत करने का भी मन बना लिया है।
उधर, निवर्तमान मंडल भाजपा अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह ने कहा कि चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। सभी कार्यकर्ताओं को इस संदर्भ में सूचना भेजी थी। कुछ लोग इस संदर्भ में गलत प्रचार कर रहे हैं। मंडल भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चरण दास कपूर, सुभाष चंद कपूर तथा महामंत्री निर्मल पठानिया समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव के संदर्भ में उचित सूचना नहीं मिली। वहीं पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि वह इस चुनाव का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि ओंकार नैहरिया का गलत तरीके से नामांकन रद किया गया, जबकि नैहरिया के समर्थन में 80 फीसदी से ज्यादा कार्यकर्ता थे।