पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
पालमपुर (कांगड़ा)। चिंबलहार में आग लगने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह बच्चा पशुशाला में लगी आग की चपेट में आ गया था। बच्चे के परिजनों को फौरी राहत दी गई है।
पुलिस के अनुसार चिंबलहार में शुक्रवार शाम एक पशुशाला में आग लग गई। जहां पर यह आग लगी, वहां पर बच्चे खेल रहे थे। इससे एक छह वर्षीय लड़का अनिकेत पुत्र महेंद्र इसकी चपेट में आ गया। जब यह बच्चा आग की लपटों में आया तो उस समय घर पर कोई नहीं था। आग का पता चलते ही लोग वहां पर पहुंचे तो उन्हें आग की लपटों में घिरे बच्चे का भी पता चला। एक व्यक्ति ने कड़ी मशक्कत के बाद पशुशाला के अंदर जाकर गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को निकाला। लेकिन बच्चा आग में करीब 80 प्रतिशत झुलस गया था। उसे टांडा रेफर कर दिया गया। लेकिन बच्चे ने वहां पर दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही एसडीएम पालमपुर भूपेंद्र सिंह अत्री ने प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दस हजार रुपए फौरी राहत दे दी है। उधर, थाना प्रभारी सरवण सिंह ने कहा कि पशुशाला में लगी आग में झुलसे बच्चे ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विस अध्यक्ष ने जताया शोक
बच्चे की मौत का पता चलते ही विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने पीड़ित परिवार के प्रति अपना शोक जताया है। उन्होंने छह वर्षीय बच्चे के मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।
कबाड़ी में पशुशाला जली
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत गांव कबाड़ी में फांदी राम पुत्र मखोली राम की पशुशाला में अचानक आग लग गई। आगजनी से पशुशाला तथा ऊपरी मंजिल में रखा चारा जलकर राख हो गया। घटना के समय मवेशी बाहर बंधे हुए थे। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड कांगड़ा की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पंचायत समिति के उपाध्यक्ष कुलदीप नारायण ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की सहायता करने की मांग की है।