रे /फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस चौकी फतेहपुर के अंतर्गत रजत हत्याकांड को पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। ऐसे में परिजनों और लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुस्साए फतेहपुर वासियों ने सोमवार को फतेहपुर चौक में फिर धरना देने की ठान ली है।
मृतक के परिजन रमेश कुमार, देस राज और गगन सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस इस बारे में कोई भी सुराग नहीं ढूंढ पाई है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। उनका कहना है कि सोमवार को शुरू होने वाला धरना तब तक चलेगा, जब तक पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं लेती। उल्लेखनीय है कि रजत हत्या मामले को लेकर 19 जून को लोगों ने फतेहपुर चौक मेें चक्का जाम किया था। इसी के चलते फतेहपुर पुलिस चौकी प्रभारी को सस्पेंड भी किया जा चुका है। साथ ही पुलिस चौकी का स्टाफ भी बदल चुका है। उनका कहना है कि पुलिस ने 5 दिन के भीतर इस मामले को हल करने का वायदा किया था। सोमवार को होने वाले धरने में फतेहपुर क्षेत्र के महिला मंडल वरोह, घेट तथा चराल व अन्य भाग लेने वाले हैं। इस बारे में डीएसपी जवाली संजय शर्मा का कहना है कि पुलिस पूरी पारदर्शिता से जांच कर रही है तथा हर पहलू को बारीकी से जांच रही है। उन्होंने इस मामले में शांति तथा सहयोग बनाए रखने की मांग की है।