पालमपुर (कांगड़ा)। सौरभ वन विहार बंदला (पालमपुर) में बनी झील में बहुत जल्द स्थानीय लोग और सैलानी नौका की सवारी का लुत्फ उठा सकेंगे। जी हां, जून के दूसरे सप्ताह में झील में नौका विहार शुरू कर दिया जाएगा। इसका शुभारंभ सांसद शांता कुमार करेंगे। वन विहार में झील के काम को लेेकर विधायक प्रवीण ने अपने कार्यकर्ताओं और वन व आईपीएच विभाग के अधिकारियों के साथ जायजा लिया।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। बताते हैं कि सौरभ वन विहार के मध्य भाग में करीब 75 लाख से बनने वाली इस झील में नाव को जून के पहले सप्ताह में शुरू किया जाना था। इसका शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांता कुमार ने करना था। लेकिन शांता कुमार के दिल्ली में व्यस्त होने के कारण तिथि को आगे सरकाना पड़ा है। अब शांता कुमार के दिल्ली से पालमपुर आते ही इस झील में जून के दूसरे सप्ताह में नाव का शुभारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही झील के ऊपर आईलैंड व नीचे वाटर फाल भी बनेगा। विधायक प्रवीण ने कहा कि इसका शुभारंभ शांता कुमार दूसरे सप्ताह में करेंगे। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि झील में बन रहे आईलैंड का काम जल्द पूरा किया जाए।
विधायक प्रवीण के साथ भाजपा जिला महामंत्री विनय शर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संतोष चौधरी, महामंत्री अरविंद शर्मा, भाजपा नेता सुरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, संजीव सोनी, प्रधान अजय शर्मा, चौधरी चुनी लाल, मिलाप कपूर, ओमप्रकाश, सुदर्शना, राकेश गिल, जोगेंद्र कपूर, अनीता शर्मा, सुदेश कुमारी, डीआर ठाकुर, संजय वालिया, एक्सईएन सुरेश महाजन, डीएफओ केके गुप्ता, एसडीओ जगदेव ठाकुर, एक्सईएन वीआर राणा, एसडीओ पीसी कपूर आदि कई लोग मौजूद थे।
50 रुपए किराया आधे घंटे का
डीएफओ केके गुप्ता ने बताया कि नौका विहार करने का किराया 50 रुपए आधे घंटे के हिसाब से होगा। जबकि सौरभ वन विहार की एंट्री फीस पांच रुपए है।