पालमपुर(कांगड़ा)। दरंग के जंगल आग लगने से दहक उठे हैं। दरंग में जंगल में लगी आग से स्थानीय लोगों ने वहां पर दो विभागों के कार्यालयों को बचा लिया। अन्यथा वीरवार को जंगल की आग की चपेट में यह जलकर राख हो जाते।
जानकारी के अनुसार वीरवार को दरंग के जंगल में आग लग गई। यह आग जंगल के साथ लगते उप स्वास्थ्य केंद्र एवं बाल विकास परियोजना के वृत्त कार्यालय के पास आ गई। इसकी सूचना दरंग के प्रधान को भी दी गई। पंचायत प्रधान वेद प्रकाश की अगुवाई में स्थानीय युवाओं ने इस दोनों सरकारी भवनों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। वेद प्रकाश ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि स्थानीय जंगल में आग लगी है। उन्होंने उपप्रधान सुरेंद्र, मोंटी, संतोष, विकास, विजय, रिझे राम आदि कई युवाओं के साथ आग पर काबू पाया।