फतेहपुर (कांगड़ा)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के साथ हाथापाई और गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने कुठार निवासी करनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार करनैल सिंह पानी की सप्लाई को लेकर संतुष्ट नहीं था। फिटर राजेंद्र सिंह की शिकायत करने कार्यालय पहुंचे करनैल सिंह की फिटर के साथ नोंक झोंक हुई। बाद में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। चौकी प्रभारी चमन लाल ने सरकारी कर्मचारी के साथ बदसलूकी करने के आरोप में मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।