कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की कंडवाल चौकी के अंतर्गत गांव बरंडा में बीती रात दो घरों में चोरी से दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार बीती रात बरंडा में खुशी राम पुत्र रसील सिंह निवासी के घर में आज्ञात चोरों ने घुसकर सोने के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। इनकी कीमत 60 हजार रुपए के लगभग है। पुलिस के अनुसार घर के सदस्य रात को घर के आंगन में पंखा लगाकर सोए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर चोरी की और रफूचक्कर हो गए। चोरों ने चोरी करने के पश्चात वहां से 200 मीटर दूरी पर उषा देवी पत्नी बरियाम सिंह बरंडा के घर में भी चोरी की। इसमें चोरों ने घर से 40 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों के जाते समय आवाज सुनक र घरवालों को शंका हुई। लेकिन उनके उठते ही चोर वहां से भाग रहे थे। लोगों ने शोर मचाया और गांव के सभी लोग जाग गए। लेकिन तब तक चोरजंगल की तरफ भाग निकले। फिर पुलिस चौकी कं डवाल को सूचित किया गया। एसएआई अजीत कुमार ने तुरंत स्टाफ सहित मौके का दौरा किया। जंगल में चोरों की तलाश की लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
दुकान से नकदी और टी-शर्ट्स उड़ाईं
पपरोला (कांगड़ा)। राजीव गांधी आयुर्वेदिक संस्थान को जाने वाले अंद्रेटा रोड पर कपड़ों व जूतों के शोरूम में चोर गत रात्रि नकदी और टी-शर्ट्स पर हाथ साफ कर गए। शोरूम के मालिक योगेश ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में योगेश कुमार ने कहा है कि गत रात शुक्रवार को चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 4500 रुपए नकद और करीब 20 टी-शर्ट्स चुरा ली हैं। इससे पूर्व भी इस दुकान में चोरी की घटना घट चुकी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। वहीं अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बैजनाथ थाना इंचार्ज श्रवण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।