नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र नगरोटा बगवां के अंतर्गत ग्राम पंचायत मस्सल के गांव औचा में बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने दो बाइकों को आग लगा दी। पुलिस थाने में पीड़ित व्यक्ति कृष्ण लाल की ओर से दर्ज करवाई गई रपट में कहा है कि रोजाना की तरह उसने और उसके भांजे हरबंस लाल ने अपनी-अपनी बाइक एक घर के बरामदे में खड़े किए थे। बीती रात रात लगभग 9 बजे पड़ोसियों ने दोनों बाइकों को जलते हुए देखा।
शोर मचाने पर वहां लोगों का तांता लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। बाइक मालिकों के अनुसार करीब सतर हजार रुपए का नुकसान हो गया है। मुख्य आरक्षी रमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 435 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।