कांगड़ा। बनेर खड्ड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पानी से शव बरामद कर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मृतक वरुण सैणी पुत्र परमजीत सैणी 20 फ्रेंड्स कालोनी होशियारपुर का रहने वाला था।
पुलिस को दिए गए बयान में वरुण के साथ आए उसके दोस्तों विजय कुमार, व्रिकम व नरेश तलवार ने बताया कि दो दिन पहले वे होशियारपुर से धर्मशाला घूमने के लिए आए थे। उन्हाेंने बताया कि वीरवार को घर जाते समय सायं बनेर खड्ड में नहाने चले गए। नहाते समय वरुण का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। काफी मशक्कत के बाद भी उसे नहीं ढूंढा जा सका। हादसे की जानकारी युवकों ने अपने घर के सदस्यों को दी। शुक्रवार सुबह परिजनों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वरुण के शव को ढूंढ निकाला। थाना प्रभारी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।