जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली में सरकारी सीमेंट की हेराफेरी के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने बुधवार सुबह ग्राम पंचायत जवाली में सरकारी सीमेंट की तीन बोरियां पकड़ीं थी। जिसके घर में सरकारी सीमेंट को ले जाया जा रहा था, उसके मालिक प्यार चंद को गिरफ्तार किया था। पुलिस को दिए बयान में प्यार चंद ने बताया था कि उसने तीनों बोरियां स्टोर चौकीदार शेर सिंह से खरीदी थीं। पुलिस ने शेर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही आरोपियों को वीरवार को नूरपुर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसएचओ जवाली हरिपाल सैनी ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएग, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।