धर्मशाला। कांगड़ा जिला के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के लोगों की सुविधा के लिए 15 मई से हेलीकाप्टर दो उड़ानें भरेगा। उपायुक्त कांगड़ा आरएस गुप्ता ने बताया कि प्रात: 9 बजे कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से बड़ा भंगाल तथा दोपहर को बड़ा भंगाल से पालमपुर के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए उड़ान भरी जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि इसी तरह बड़ा भंगाल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा भंगाल से कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर तथा कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से बड़ा भंगाल के लिए उड़ानें भरी जाएंगी। उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि लोग प्रदेश सरकार द्वारा रियायती दरों पर उपलब्ध इस सुविधा का फायदा उठाएं।