अंद्रेटा (कांगड़ा)। पालमपुर के भरमात मेें दसवीं के एक छात्र ने किराए के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र इलाके के एक निजी स्कूल में अध्ययनरत था। बताया जा रहा है कि छात्र के माता-पिता कुछ समय से तलाक के बाद अलग रह रहे थे। छात्र भरमात मेें एक किराए के मकान मेें अपनी मां के साथ रहता था।
जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय अमनदीप पुत्र हरपाल सिंह सोमवार को स्कूल से घर आया और अपने कमरे में फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे मेें ले लिया है। अमनदीप मूलत: परौर के खरोट का रहने वाला था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि मां-बाप के तलाक के बाद वह परेशान रहता था। संभवत: इसी वजह से उसने अपनी इहलीला खत्म करने का फैसला लिया हो। उधर, पंचरुखी चौकी के प्रभारी एएसआई योगेेंद्रपाल अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। मौत के असल कारणों का पता नहीं चल सका है।