पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत लहड़ा के नुखेल गांव में हाई वोल्टेज से विद्युत उपकरण जल गए। घटना वीरवार शाम करीब 7 बजे हुई। ग्रामीणों ने आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर रोष जताया तथा बिजली बोर्ड प्रबंधन से नुकसान की भरपाई और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
वीरवार शाम करीब 7 बजे नुखेल गांव में अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ गई। इससे घर में लगे टीवी, फ्रिज व अन्य विद्युत उपकरण जल गए। गांव के यशपाल शर्मा का टीवी, विवेक शर्मा का हीटर और सेटटाप बाक्स, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक अमरनाथ शर्मा का टीवी सहित अन्य उपकरण हाई वोल्टेज से जल गए हैं। अमरनाथ शर्मा ने बताया कि वे काम में व्यस्त थे। घर की पहली मंजिल में टीवी लगा रखा था। उन्हें अंदर से एक धमाके की आवाज सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो टीवी से आग की लपटें उठ रही थीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। उपप्रधान जीवन प्रकाश शर्मा सहित अन्य युवाओं ने चुस्ती दिखाते हुए आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के उच्चाधिकारियों को चेताया कि विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं की तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। गलोड़ स्थित विद्युत बोर्ड के एसडीओ विनोद कंवर का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मीडिया से मिली है। मौके पर जाकर घटना की जांच करवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।