होली (चंबा)। होली-बजोली प्रोजेक्ट के विरोध में डटी महिलाओं को प्रशासन ने चेतावनी देते हुए 12 घंटे के भीतर साइट खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसा न करने पर महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। शुक्रवार क ो एडीएम भरमौर लक्ष्मीकांत शर्मा ने तहसीलदार होली जालम सिंह व चौकी प्रभारी प्रीतम चंद शर्मा के साथ होली क्षेत्र पहुंचकर मौके का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को समझाते हुए उचित हल निकालने का प्रयास किया और साथ ही साइट खाली करने के निर्देश भी दिए। बावजूद इसके महिलाएं अपने फैसले पर अडिग हैं। महिला पिंकी देवी, सवेरो, मचलो, राधा, अंजू, सरीना, बाबली देवी, सत्या देवी ने बताया कि वह अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगी। इसके लिए वह जान तक देने को तैयार है। महिलाएं लेफ्ट बैंक से सुरंग निर्माण पर अड़ी हैं। उनका कहना है कि राइट साइट में जंगल, पानी व आबादी है। इसके अलावा ग्रामीणों के चारागाह व उपजाऊ भूमि भी इसी तरफ है। जबकि लेफ्ट साइट में बंजर भूमि है और आबादी भी कम है। इसके चलते टनल का निर्माण लेफ्ट साइट से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राइट साइट से टनल का निर्माण कतई नहीं होने दिया जाएगा। गौर रहे कि पिछले दो दिनों से महिलाआें ने की नाला स्थित पावर हाउस साइट में सड़क निर्माण का कार्य रोक रखा है। दो दिन पहले कंपनी की ओर से जैसे ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया, तो महिलाएं वहां पहुंच गईं और काम रोक दिया। इसके बाद वीरवार को भी काम नहीं होने दिया। हालांकि पुलिस ने कुछ महिलाओं पर केस भी दर्ज कर रखे हैं, लेकिन महिलाएं अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटना चाहती हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।