चंबा। उच्चा शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में अब कर्मचारियों को अपनी मर्जी से आना और बाहर जाना महंगा पड़ सकता है। कर्मियों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने कार्यालय में बायोमीट्रिक मशीन लगा दी है। इसके बावजूद बिना बताए कार्यालय से गायब होने वाले कर्मचारियों से डिप्टी डायरेक्टर जवाब तलबी करेंगे और संबंधित कर्मी से इसका लिखित कारण भी स्पष्ट करना पडे़गा। कार्यालय के तमाम कर्मचारियों को आने से पहले मशीन में अपनी हाजिरी लगानी होगी। जिला शिमला के बाद चंबा में इस मशीन की व्यवस्था करवाई गई है। मशीन में लेट आने वाले कर्मचारियों का भी रिकार्ड रहेगा। बिना बताए कर्मचारी कार्यालय में देरी से आता है तो उसी समय एक्शन लिया जाएगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अब कर्मचारियों को समय पर दफ्तर आना होगा। लेट आने वाले कर्मचारी की हाजिरी उसी समय से काउंट होगी। कार्यालय से बाहर भी कोई कर्मचारी बिना मशीन में हाजिरी लगाए नहीं जाएगा। उन्हाेंने कहा कि इससे काम में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि पहले कर्मचारियों से आने जाने के समय को लेकर पूछताछ नहीं हो पाती थी। इस कारण कर्मचारी कार्यालय में लेट पहुंचते थे। अब कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर आना होगा और कार्यालय से जाती बार भी अपनी हाजिरी मशीन के माध्यम से लगानी होगी। नहीं तो गैरहाजिरी लगेगी।