चंबा। एआईसीसी की आब्जर्वर और राजस्थान की शिक्षा राज्य मंत्री एवं संसदीय सचिव जाहिदा खान ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेशानुसार चंबा जिले में पार्टी स्थिति का आकलन करने आई हैं। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जिला चंबा का आब्जर्वर नियुक्त किया गया और यहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठकें कर पार्टी की स्थिति की रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपेंगी। इसी आधार पर आने वाले विस चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और जीत की रणनीति बनाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी नजर खासकर केंद्रीय योजनाओं पर रहेगी, क्योंकि भाजपा सरकार हमेशा ही केंद्र की योजनाओं को अपनी बताकर जनता को गुमराह करती रही है। उन्हें अभी हिमाचल का अंदाजा नहीं है, मगर गुजरात सरकार ने केंद्रीय योजनाओं को अपना बताकर लोगों को गुमराह किया है। इसे देखते हुए पार्टी विस चुनावों से पहले प्रदेश की जनता को केंद्र की योजनाओं से अवगत कराएगी और चुनावों में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि वे जिला के पांचों विस क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारियों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से बैठकें कर पार्टी की पोजिशन का आकलन करेंगी। अब तक उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार पार्टी बूथ स्तर पर काफी मजबूत है। अगर पार्टी मजबूत होगी, तो कार्यकर्ताओं को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिलाओं को आगे लाने के लिए प्राथमिकता दी है। इसे देखते हुए विस चुनावों में महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता के आधार पर टिकट दी जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ पीसीसी सदस्य और पूर्व प्रत्याशी पवन नैय्यर भी मौजूद थे।
बाक्स
तुनुहट्टी में वसूली का विरोध
चंबा। जाहिदा खान ने तुनुहट्टी में लगे बैरियर पर की जा रही वसूली पर आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि इस बैरियर पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उनसे भी एंट्री फीस वसूली गई, जबकि एमएलए से कहीं भी वसूली नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की जबरदस्ती सहन नहीं करेंगी और इसकी शिकायत उपायुक्त से करेंगी।