{"_id":"31059","slug":"Chamba-31059-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा मंडल भाजपा ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा मंडल भाजपा ने निकाली रैली
Chamba
Updated Thu, 31 May 2012 12:00 PM IST
चंबा। स्थानीय मंडल भाजपा ने विधायक बीके चौहान के नेतृत्व में एक रैली का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। रैली स्थानीय सर्किट हाउस से होती हुई पूरे बाजार में निकाली गई। इस मौके पर बूथ कमेटियों के सदस्यों और पदाधिकारियों के अलावा मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री मोनिंद्र पुरु, अमर नाथ, उपाध्यक्ष जयवंत और वीरेंद्र गुप्ता के अलावा विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष और समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। इसके बाद सर्किट हाउस में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इसमें भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें आगामी विस चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। साथ ही केंद्र की यूपीए सरकार की नाकामियों के बारे में बताया गया। खासकर महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए मिशन रिपीट के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया गया। विधायक बीके चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें चुनावों के लिए चार्ज किया। उन्होंने प्रदेश सरकार और अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं।