भरमौर(चंबा)। भरमौर भाजपा मंडल की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह दुर्गेठी में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल इकाई के अध्यक्ष प्रकाश चंद ने की। बैठक में विस अध्यक्ष पंडित तुलसी राम, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी संजय ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र चौहान मौजूद रहे। इसके अलावा समस्त कार्यकारिणी सहित गैर जनजातीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि बूथ लेवल पर पार्टी के एजेंटों की तैनाती की जाएगी। बैठक में धूमल सरकार की विकासात्मक नीतियों को आम कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का निर्णय भी लिया गया। बूथ स्तर पर भाजपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर विस चुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। प्रकाश चंद ने कहा कि भाजपा इस बार रिकार्ड मतों से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कई विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश सरकार को विकास कार्य करवाने के लिए कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक 3 जून को गैर जनजातीय क्षेत्र मैहला में होगी।
इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष चमन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष शिव कुमार, महासचिव अशोक संख्यान, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष भानी चंद, महिला मोर्चा के अध्यक्ष इंद्रा देवी, अनुसूचित जाति के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीयालाल कपूर, भाजपा युवा मोर्चा इकाई अध्यक्ष गगन पटियाल, अनुसूचित जनजाति के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष चंद, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष कमला भारद्वाज और अन्य उपस्थित थे।