चंबा। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर परिषद के जंजघर में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन नैय्यर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष योगिंद्र शर्मा, जितेद्र सूर्या, लियाकत अली, बिट्टू, सुनील, देस राज, किशन, तिलक राज, धीमो देवी, केवल कृष्ण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्हाेंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कोई भी बढ़ा काम नहीं हो पाया है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। बैठक के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआें ने शहर में रैली निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को प्रदेश सरकार के खिलाफ ज्ञापन भी भेजा। इसमें भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई धांधलियाें की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की गई। पवन नैय्यर ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के सारे रिकार्ड टूट गए हैं। उन्हाेंने कहा कि जेपी सीमेंट फैक्टरी को दोगुने क्षमता की उत्पादकता की अनुमति भाजपा सरकार ने ही दी है। साथ ही आरोप लगाया कि पर्यावरण को ताक पर रख कर नियमाें के विपरीत करोड़ों की जमीन भी कंपनी को दी गई।