चंबा। हिमाचल प्रदेश कार्य निरीक्षक संघ की राज्य स्तरीय फैडरल हाउस विश्रामगृह सुंडला में हुआ। फैडरल हाउस प्रदेशाध्यक्ष रमेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर कार्य निरीक्षकों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की गई। संघ के प्रदेश प्रेस सचिव विजय शर्मा ने कहा कि कार्य निरीक्षकों की पदोन्नति सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग में शीघ्र करने की मांग की गई। फैडरल हाउस में 50-30-20 का मुद्दा वित्तीय लाभ जो 1 जनवरी 1996 से लेकर 1 जनवरी 2006 तक जिन कार्य निरीक्षकों की ग्रेडेशन नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग को ग्रेडेशन मामले को सात दिनों के अंदर सुलझाए का भी आग्रह किया गया। 4-9-14 का वेतन मान पंजाब की तर्ज पर देन बारे भी प्रस्ताव पारित किया गया। संघ ने सरकार से आग्रह किया गया कि यह वेतनमान शीघ्र लागू किया जाए। पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को वेतनमान लागू कर दिया है। प्रदेश फेडरल हाउस में कार्य निरीक्षकों की मांगें जो प्रदेश सरकार के पास लंबित पड़ी हैं। इन पर भी चर्चा की गई। इन मांगों को सरकार के समक्ष रखने बारे भी रणनीति तैयार की गई। बैठक के बाद चंबा जोन के चुनाव भी करवाए गए। इस मौके चंबा जोन के अध्यक्ष शंकर कौशल को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्म चंद शास्त्री, महासचिव रमेश शर्मा को चुना गया। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयेंद्र ठाकुर, महासचिव सुनील ठाकुर, महामंत्री आचार्य मस्त राम, आत्मा राम, विजय धीमान, संगठन मंत्री ईश्वर नेगी और चंबा जोन के प्रधान शंकर कौशल और रमेश शर्मा उपस्थित थे।