चंबा। नगर परिषद चंबा रेहड़ी-फड़ी वालों को शहर में एक जगह व्यवस्थित करेगी। रेहड़ी-फड़ी वाले एक जगह व्यवस्थित हो जाने से शहर की सड़कें यातायात के लिए खुली हो जाएंगी। नगर परिषद स्टेट पालिसी के अनुसार ही यह मुहिम शुरू की गई है। नगर परिषद परमिट वाले रेहड़ी फड़ी वालों को ही एक जगह पर ही बिठाएगी। इसके लिए नगर परिषद एरिया के अंदर स्थान का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल, नगर परिषद ने इनके लिए गांधी गेट के पास जगह का चयन किया है। इस जगह में रेहड़ी फड़ी वालों को व्यवस्थित करने की सहमति बन जाती है तो तमाम रेहड़ी फड़ी वालों को गांधी गेट के पास ही व्यवस्थित किया जाएगा। नगर परिषद स्टेट पालिसी को चंबा में भी लागू करने जा रही है। जगह के चयन के बाद एक जगह पर रेहड़ी फड़ी वाले व्यवस्थित हो जाने से शहर की सड़कें यातायात के खुली हो जाएगी। साथ ही बाजार घूमने आने वाले लोगों को भी खरीददारी करने में परेशानी नहीं होगी। इस समय शहर में बेहतरीब ढंग से रेहड़ियां लगने से अकसर जाम लग जाता है। समस्या को ध्यान में रखकर नगर परिषद इनके लिए दूसरे जगह भी चयन कर रही है। तमाम रेहड़ियां एक जगह लगने से पोस्ट आफिस के साथ भी सड़क खुली हो जाएगी।
नगर परिषद की अध्यक्ष अनीता ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद स्टेट पालिसी को चंबा में भी लागू करेगी। रोड साइड रेहड़ियां लगाने वालों को एक जगह पर ही बिठाया जाएगा। इससे शहर की सड़कें लोगों को घूमने के लिए खुली हो जाएगी। साथ ही जाम लगने की समस्या भी सदा के लिए खत्म हो जाएगी। इसके लिए जगह का चयन किया जा रहा है। ऐसे ही जगह का चयन होता है तो इनको एक जगह पर ही बिठाया जाएगा।