पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बिलासपुर। जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला के मैदान पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने की। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ उन्हाेंने पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, पूर्व सैनिकों तथा स्कूली विद्यार्थियों की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांध दिया।
कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में पिछले पांच वर्षों के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई थीं। उन्हें सुदृढ़ किया जाएगा। लोगों की सुविधा को 35 नई एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। 108 एंबुलेंस सेवा किसी व्यक्ति विशेष के नाम से नहीं चलाई जाएगी। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में पीटीए के तहत रखे गए शिक्षकों में से लगभग 400 को पूर्व सरकार ने नौकरी से निकाल दिया था। वर्ष 2007 की स्थिति के आधार पर इन शिक्षकों की सेवाएं बहाल की जाएंगी। साथ ही सेवाकाल के लिहाज से पात्र पैट को भी नियमित किया जाएगा। प्रदेश के लिए औद्योगिक पैकेज की अवधि वर्ष 2010 में समाप्त हो गई थी। यह पैकेज दोबारा लाने के प्रयास किए जाएंगे। अगले पांच वर्षों में 100 से अधिक आबादी वाले गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। किसानों की फसलों को जंगली जानवरों व लावारिस मवेशियों से बचाने के लिए कारगर योजना बनाई जाएगी। कांग्रेस द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
इससे पहले कौल सिंह ठाकुर ने चंगर सेक्टर स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक डा. बाबूराम गौतम व तिलकराज शर्मा, उपायुक्त डा. अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त दर्शन कालिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष धीमान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान तथा निजी बस आपरेटर संघ के अध्यक्ष अनिल मिंटू समेत कई अन्य भी उपस्थित थे। अहम बात यह रही कि झंडूता के भाजपा विधायक रिखीराम कौंडल ने भी राष्ट्रीय महत्व के समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।