पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
स्वारघाट (बिलासपुर)। आतंकवाद जैसे गंभीर मामले में आरएसएस और भाजपा के बारे में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बयानबाजी पर बवाल मच गया है। स्वारघाट में भाजपाइयों ने शिंदे की बयानबाजी से आगबबूला हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूरे इलाके में रैली निकालते हुए बस स्टैंड में एकत्रित होकर भाजपाइयों ने शिंदे का पुतला जलाया और कांग्रेस तथा शिंदे के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
स्वारघाट स्थित बस स्टैंड पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के खिलाफ रोष रैली निकाली। चौक पर एकत्रित होकर भाजपाइयों ने शिंदे का पुतला जलाया। दो टूक कहा कि इस तरह की बयानबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए भाजपा हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। इससे भाजपाइयों का ही नहीं बल्कि समस्त हिंदुओं का अपमान हुआ है। प्रदर्शन में युवा कार्यकर्ताओं पुनीत कुमार, बालक राम, विरेंद्र कुमार, रूपलाल, गुरपाल, उमादत पाठक ने कहा कि गृहमंत्री ने राजनीति व सरकारी परंपराओं को तोड़कर हिंदू आतंकवाद की बात कर आतंकवादियों के हौसले बढ़ाए हैं। यदि कांग्रेस पार्टी सही मायनों में देश के प्रति गंभीर है तो शीघ शिंदे को मंत्री पद से हटाए। भाजपाइयों ने शिंदे से भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई है।