लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth found injured in empty plot in Yamunanagar died in PGI

Yamunanagar: खाली प्लाट में घायलवस्था में मिले युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम, हत्या का केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Mar 2023 02:35 PM IST
सार

जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में गुलाबनगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता है और वे चार भाई विजय कुमार, संजय कुमार और सबसे छोटा पवन कुमार है। विजय कुमार और माता बिमला देवी सबसे छोटे भाई पवन के साथ रहते थे।

Youth found injured in empty plot in Yamunanagar died in PGI
murder demo pic

विस्तार

जगाधरी में 15 मार्च को रामनगर कॉलोनी के खाली प्लाट में घायलवस्था में मिले गुलाबनगर निवासी विजय कुमार ने चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे 21 फरवरी को इलाज के लिए पीजीआई में रेफर किया गया था। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उधर मृतक के बड़े भाई अजय कुमार ने गांव के ही युवक अजय उर्फ मांगा पर विजय की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना जगाधरी पुलिस ने शिकायत पर आरोपी अजय उर्फ मांगा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज तफ्तीश आरंभ कर दी है।



पुलिस में यह दी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में गुलाबनगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता है और वे चार भाई विजय कुमार, संजय कुमार और सबसे छोटा पवन कुमार है। विजय कुमार और माता बिमला देवी सबसे छोटे भाई पवन के साथ रहते थे। लेकिन विजय की संगति ठीक न होने के कारण उसकी पत्नी बिट्टे अपने लड़के गौरव के साथ अपने मायके गांव शादीपुर में रह रही थी।


मृतक विजय कुमार जगाधरी की गुलाबनगर कॉलोनी का रहने वाला था
चूंकि विजय के खिलाफ कई चोरी के केस भी दर्ज थे इसलिए दोनों पति-पत्नी में पारिवारिक अनबन भी रहती थी और कभी कभार विजय शराब भी पी लेता था। लेकिन 15 मार्च की शाम को विजय घर से चला गया और रात तक घर नहीं लौटा। अगले दिन 16 मार्च को गांव की एक महिला ने उन्हें बताया कि रामनगर कॉलोनी के पास खाली प्लाट में विजय जख्मी हालत में पड़ा है।

पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ मांगा के खिलाफ हत्या का किया केस दर्ज
उसके बाद वह तुरंत अपने बेटे लक्की व रजत के साथ मौके पर पहुंचा, तो देखा विजय बेसुध पड़ा था और चोटें लगने के कारण घायल और खून भी निकल रहा था। इसके बाद वे घायल अवस्था में विजय को इलाज के लिए जगाधरी के सरकारी अस्पताल में लेकर गए यहां डॉक्टरों ने विजय की हालत को देखते हुए यमुनानगर सिविल अस्पताल में उसे रेफर कर दिया, लेकिन सुधार न होने के चलते उसे यहां से भी 18 मार्च को इलाज के लिए चंड़ीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। लेकिन यहां इलाज के दौरान 21 मार्च को विजय ने दम तोड़ दिया।

गांव के ही लड़के पर जताया शक
पुलिस को दिए बयानों में अजय कुमार ने बताया कि खुद और परिवार ने अपने स्तर पर छानबीन की तो उसे पता चला 15 मार्च की रात को करीब आठ बजे गांव का ही लड़का अजय उर्फ मांगा को उसके भाई विजय कुमार के साथ रामनगर कॉलोनी में घूमते हुए देखा गया था। मृतक विजय के भाई अजय ने आरोपी युवक अजय उर्फ मांगा पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed