अपनी बड़ी बहन के साथ कई बार दुष्कर्म करने के दोषी भाई के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय स्पेशल पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 70 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। दोषी के खिलाफ उसके पिता ने फरवरी 2021 में पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता पिता ने बताया था उसकी नाबालिग बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। उसके पैर सूजन होने पर उसे सिविल अस्पताल में चेक करवाया। डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी छह सात महीने की गर्भवती है। पूछने पर बेटी ने बताया कि उसके छोटे भाई ने उसके साथ कई बार गलत काम किया है। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ छह पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इसी मामले में कोर्ट ने दोषी को सजा सुनाई है। दोषी के नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार ग्रह सोनीपत में रखा गया है।