पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी में कुल 20 वार्ड होंगे। दो वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। महिलाओं के लिए 7 वार्ड हैं जिसमें से एक वार्ड अनुसूचित जाति की एक महिला के लिए आरक्षित किया गया है। दो वार्ड पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हैं। यह घोषणा नगर निगम की वार्डबंदी के लिए सोमवार को डीसी कार्यालय में हुई बैठक में की गई। अध्यक्षता डीसी अशोक सांगवान ने की। कौन सा वार्ड किस वर्ग में शामिल होगा इसका निर्णय 22 अक्तूबर को किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि बताया कि अर्बन लोकल बाडी डिपार्टमेंट हरियाणा द्वारा 4 अक्तूबर को नगर निगम में वार्डबंदी के बारे में अधिसूचना जारी की जा चुकी है। अधिसूचना के तहत नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी में 20 वार्ड होंगे और इस नगर निगम की कुल जनसंख्या 3 लाख 96 हजार 7 है जिसमें से अनुसूचित जाति की जनसंख्या 61 हजार 758 है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के नगर निगम में तीन वार्ड निर्धारित किए गए हैं जिनमें अनुसूचित जाति की महिलाओं सहित महिलाओं के कुल 7 वार्ड हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए एक वार्ड है। दो वार्ड पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने वार्डबंदी का कार्य जल्द और सही ढंग से करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों और पूर्व पार्षदों को बैठक में निर्देश दिए। डीसी ने शहरवासियों के सुझाव भी सुने। मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. सतबीर सिंह सैनी, जगाधरी के एसडीएम आरएन कौशिक, सीटीएम, देवेंद्र कौशिक, नगर निगम के ईओ केके जैन, सहायक सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी स्वर्ण सिंह जंजोटर, दर्शनलाल खेड़ा, पूर्व पार्षद विनोद कुमार, कंचन शर्मा आदि मौजूद रहीं।
जनसंख्या के आधार पर होगी वार्डबंदी
नगर निगम की कुल जनसंख्या 3 लाख 96 हजार 7 है जिसमें से अनुसूचित जाति की जनसंख्या 61 हजार 758 है। 20 हजार की जनसंख्या के लिए एक वार्ड निर्धारित किया गया है।
42 गांवों में भी बनेंगे वार्ड
मार्च 2010 में नगर निगम में शामिल किए गए जगाधरी-यमुनानगर के 42 गांवों की भी वार्डबंदी की जाएगी। वार्ड बनने से विकास की बाट जोह रहे इन गांवों के लोगों को विकास की उम्मीद है।
महिलाओं के लिए बनेंगे सात वार्ड
बैठक में महिलाओं के लिए सात वार्ड आरक्षित किए गए हैं जिसमें से एक वार्ड अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया जाएगा।
22 अक्तूबर को होगा निर्णय
नगर निगम अधिकारी केके जैन ने बताया कि बैठक में किस श्रेणी को कौन सा वार्ड दिया जाएगा। इसका फैसला नहीं हुआ। इसके लिए 22 अक्तूबर को दोबारा बैठक रखी गई है जिसमें आरक्षित श्रेणी, सामान्य श्रेणी, महिलाओं के वार्ड के बारे में बताया जाएगा।