लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Missing sisters from Delhi found in Sonipat of Haryana, rape confirmed

दो बहनों से दरिंदगी: दिल्ली की हैं बच्चियां, सोनीपत में बदहवास मिलीं, घर से स्कूल के लिए निकली थीं

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 09:44 PM IST
सार

सोनीपत में शुक्रवार को दो बच्चियां मिली थी, जिनकी मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। ये दोनों लड़कियां दिल्ली की रहने वाली सगी बहनें हैं। नांगलोई थाने में दर्ज गुमशुदगी का केस दर्ज है। पिता शराब के नशे के चलते लंबे समय से चारपाई पर है, मां छोड़कर जा चुकी है। बच्चियों की दादी लालन-पालन करती है।

सांकेतिक तस्वीर।
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में बेसहारा हालत में मिली दो बच्चियां सगी बहन हैं और दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। दोनों बहन गुरुवार से लापता थी। उनकी गुमशुदगी का केस दिल्ली के नांगलोई थाना में दर्ज है।



कुंडली थाना पुलिस दोनों बहनों के परिवार तक पहुंच गई है। पुलिस छात्राओं से दुष्कर्म करने और कुंडली में छोड़कर जाने को लेकर कड़ी जोड़ रही है। दिल्ली और कुंडली थाना पुलिस मिलकर इसे लेकर प्रयास कर रही है। फिलहाल बच्चियों को राई क्षेत्र के निराश्रित बच्चों के घर में रखा गया है।


कुंडली थाना क्षेत्र में दो बच्चियां बेसहारा हालत में घूमती मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों बच्चियां बदहवास हालत में थी। उनकी उम्र करीब सात व नौ साल है। वे अपना नाम तो बता रही थी, लेकिन पता बताने में असमर्थ थी। पुलिस ने बच्चियों की काउंसलिंग कराई और उसके बाद निराश्रित बच्चों के घर लेकर पहुंची। बाद में मेडिकल कराने पर उनके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

दोनों बच्ची काले जूते व एक जैसे कपड़े पहने हुए थी, इससे पुलिस ने उनको छात्रा मानकर जांच शुरू की थी। दिल्ली के एक स्कूल की वर्दी से छात्राओं के कपड़े मेल खा गए। उसके बाद पुलिस छात्राओं के फोटो लेकर स्कूल में पहुंची, वहां से उनके परिवार की जानकारी मिल गई। पुलिस ने छात्राओं के परिजनों से बातचीत की।

पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों बहनें हैं और उनकी मां उनके घर को छोड़कर जा चुकी है। उसने दूसरी जगह शादी कर ली है। उनका पिता नशे का आदी रहा है। वह लंबे समय से चारपाई पर है। उनकी देखभाल दादी करती है। बच्चियों की मानसिक स्थिति भी ज्यादा बेहतर नहीं है।

बच्ची गुरुवार से लापता थीं। दिल्ली के नांगलोई थाना में उनकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। अब कुंडली थाना पुलिस और नांगलोई थाना की दिल्ली पुलिस मिलकर जांच कर रही है। पुलिस दुष्कर्म करने के आरोपियों के बारे में पता लगा रही है। उसके साथ ही छात्राओं से दुष्कर्म किए जाने के स्थान का पता लगाया जाएगा। उसके आधार पर ही पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

बेसहारा हालत में मिली दोनों बच्ची बहने हैं और दिल्ली की रहने वाली हैं। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। वहीं बच्चियों की काउंसलिंग कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है। -निकिता खट्टर, डीसीपी मुख्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;