रोहतक। महम कस्बे में तीन युवकों ने एक किशोर के साथ कुकर्म किया और उसकी वीडियो क्लिप बनाई। पुलिस ने पीड़ित की मां के बयान पर बुधवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हैं। पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच भी कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार कस्बे महम निवासी मोनू, सिम्पी और टिंकू एक 14 वर्षीय किशोर को बहला-फुसला कर ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो क्लिप भी बनाई है। किशोर ने घर लौटकर परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। मामले का पता चलते ही परिजन किशोर को साथ लेकर महम थाने पहुंचे और इस बारे में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़ित किशोर की मेडिकल जांच कराई और इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।