पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बहादुरगढ़। क्षेत्र के गांव बराही में रविवार देर शाम से घर से लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे का शव गांव के जोहड़ में मिला। शव को निकालने के लिए ग्रामीणों और दमकल विभाग के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजीव देसवाल और लाइन पार थाना प्रभारी विवेक कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार गांव बराही निवासी चांद सिंह का सात वर्षीय पुत्र राजीव रविवार देर शाम घर के पास ही खेल रहा था। अचानक वह गायब हो गया। रात भर परिजन उसे ढूंढते रहे। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर बने जोहड़ में राजीव की चप्पल परिजनों को तैरती मिली। परिजनों ने राजीव की जोहड़ में गिरने की आशंका जताई और इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दोनों टीमें ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को जोहड़ से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भेज दिया गया है। मौत के कारण पूछे जाने पर डीएसपी राजीव देसवाल ने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।