पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
तोशाम (भिवानी)। गांव में ढ़ाणीमाहू में आयोजित खेल प्रतियोगिता में लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में सोमबीर धानौठी और लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में प्रियंका ढ़ाणी माहू प्रथम स्थान पर रहे। विजेताओं को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सीताराम ज्याणी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी गांव के निवासी रणवीर सिंह ने किया।
सोमवार को हुए मुकाबलों में 1600 मी. दौड़ में सोमबीर धानौठी ने पहला, मोनू रिवासा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मी. दौड़ मेें भी यही खिलाड़ी क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की तीन हजार मी. साइकिल रेस में रेनू ढ़ाणीमाहू ने पहला और नीतेश सूमड़ाखेड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में प्रियंका ढ़ाणी माहू पहले व अनीता निगाणा दूसरे स्थान पर रही। 400 मी. दौड़ में मंजू ढ़ाणीमाहू पहले व पूूजा भुरटाना दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों की लंबी कूद में मंजू ढ़ाणी माहू पहले तथा पूजा भुरटाना दूसरे स्थान पर रही। लड़कों की लंबीकूद में भूपेंद्र बागनवाला ने 19.6 मीटर की सबसे लंबी छलांग लगाई और परमजीत बजीणा 19.4 मीटर की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर रहे।
बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में मांगे रिवासा पहले और दिलबाग ढ़ाणीमाहू दूसरे स्थान पर रहे। मटका दौड़ में प्रवीण ढ़ाणीमाहू पहले और सुनीता ढ़ाणीमाहू दूसरे स्थान पर रही। कुश्ती में रेनू ने रिंकू को चित कर पहला स्थान पाया। सबसे आकर्षक व लंबी मूंछों वाला रामपाल अलखपुरा मूंछों की प्रतियोगिता में पहले स्थान पर तथा करणपाल व हरपाल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। सरपंचों की दौड़ में राजेंद्र सरपंच ढ़ाणीमाहू पहले तथा इसी गांव के पूर्व सरपंच ताजबीर दूसरे स्थान पर रहे। पंचों की दौड़ में हनुमान शर्मा ढ़ाणीमाहू पहले तथा बीरसिंह ढ़ाणीमाहू दूसरे स्थान पर रहे।
सम्मान समारोह में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ज्याणी ने सभी विजेता खिलाड़ियों व गांव से उच्च पदों पर पहुंचे होनहार लड़कों व लड़कियों की माताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गांव के 114 बुजुर्गों को धोती-कुर्ता व जैकेट भेंट की गई। इसके अलावा मौजूदा पंचायत सदस्यों, भूतपूर्व सरपंचों, नंबरदार, चौकीदार व स्वीपर को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।