पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
पानीपत। इनेलो सुप्रीमो और महासचिव को सजा इनेलो पार्टी के लिए राजनैतिक संकट है। भारतीय संस्कृति में सिखाया जाता है कि संकट की घड़ी में लाभ हानि नहीं सोचनी चाहिए। अत: भाजपा इनेलो के इस संकट के दौर में राजनीतिक रोटियां नहीं सेकेगी।
ये विचार भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत पानीपत ग्रामीण विधानसभा की सैनी कालोनी में प्रकट किए। सभा की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय भाटिया ने की।
सीमा पर सैनिकों का सिर काट कर ले जाने का षड्यंत्र रचने वाले हाफिज सईद को साहब और राष्ट्रभक्ति को समर्पित संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को हिंदू आतंकी तैयार करने वाला कहकर नेताओं ने सिद्ध दिया है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी जीत हासिल करें, इसके लिए अभी से सभी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं और कांग्रेस द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी फैसलों के बारे में जनता को अवगत कराए। जनसभा को भाजपा नेता देव मलिक, महेश थरेजा, जनसभा के आयोजक भाजपा नेता एडवोकेट देवेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष ललित गर्ग ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग संयोजक रामकर्ण वर्मा, महिला मोर्चा डा. सीमा, युवा मोर्चा दीपक राणा, राजेश राणा ठेकेदार, जसवंत यादव मौजूद रहे।