सोनीपत। सेक्टर-23 निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-23 निवासी संतोष ने बताया कि उसकी शादी 2006 में निलौठी दिल्ली निवासी बिजेंद्र के साथ हुई थी। उसने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में पति बिजेंद्र, ससुर जगपाल, सास सुरेश, देवर सुनील व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।