पंचकूला। 10 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में महिला राजबाला को सेक्टर-5 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला राजबाला निवासी डेराबस्सी पंजाब ने डाकघर में रहकर लोगों के खातों से दस लाख की रकम निकाल ली। इसके बाद महिला पर केस दर्ज कर किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई 2019 को थाना सेक्टर-5 पंचकूला में 12 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी महिला राजबाला सेक्टर-8 पंचकूला एमडीजी ब्रांच में काम करती थी। 12 उपभोक्ता के खाते को राशि राजबाला ने जमाकर्ताओं से ली। अपने हस्ताक्षर और देवी नगर शाखा डाकघर के डाक टिकट के प्रमाणीकरण के तहत पासबुक में प्रविष्टियां कीं लेकिन सरकार के खातों में उक्त राशि का हिसाब नहीं दिया। इसके संबंध में 12 खातों की राशि का गबन किया गया। इसकी शिकायत थाना सेक्टर-5 ने केस दर्ज किया था।