चंडीगढ़। गीता महोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत करने केलिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को करुुक्षेत्र आएंगी। कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम के बाद वे चंडीगढ़ आएंगी। उनके कार्यक्रम को देखते हुए हरियाणा सरकार, यूटी प्रशासन और हरियाणा राजभवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति सचिवालय से भी यूटी, पजंाब और हरियाणा के अधिकारियों को पत्र लिख कर अवगत करवा दिया गया है। राष्ट्रपति का यह पहला हरियाणा का दौरा है। लिहाजा वे हरियाणा राजभवन में रुकेंगी।
कुरुक्षेत्र में तय कार्यक्रम के मुताबिक वे सबसे पहले ब्रह्मसरोहवर पहुंचेगी और यज्ञ में शामिल होंगी। यहां मौजूद हरियाणा और मध्यप्रदेश पवेलियन का उदघाटन करेंगी। इसके अलावा यहां मौजूद स्कलचर गार्डन का उदघाटन करेंगी। कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय में आयाजित सेमिनार में भाग लेने के बाद वे एनआईटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 29 की शाम को चंडीगढ़ आने के बाद वे 30 को सुबह हरियाणा की महिला खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगी। राष्ट्रपति इससे पूर्व चंडीगढ़ भारतीय वायु सेना की तरफ से आयोजित एयर शो में आई थीं। इस कार्यक्रम में वे मुख्यअतिथि थीं। उनका यह दौरा चंडीगढ़ तक ही सीमित रहा। कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह में उनके स्वागत की व्यापक व्यवस्था की गई है। जिसको लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।