पंचकूला। छुट्टियों के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। बच्चे कशमकश में हैं कि वह इन छुट्टियों में क्या करें? कुछ बच्चे चाहते हैं कि वह इन छुट्टियों को इंज्वाय करें और कुछ न कुछ नया सीखें भी। बच्चों की ख्वाहिशों को ध्यान में रखतेे हुए शहर की डांस एकेडमी ने स्पेशल डांस क्लासेज का आयोजन किया जा रहा है। इनमें वेस्टर्न से लेकर हिप हॉप जैसे डांस की बारीकियां सिखाई जाएंगी। खास बात यह है कि डांस क्लासेज के टीचर अपने क्षेत्र में महारत हासिल कर चुके हैं।
लोटस में शेक बेबी शेक
सेक्टर-9 स्थित लोट्स डांस एकेडमी में समर वेकेशन के लिए एक महीने की स्पेशल डांस कोचिंग क्लासेस शुरू की जाएंगी। इन क्लासेस को शेक बेबी शेक का नाम दिया गया है, जिनमें बच्चों को बॉलीवुड, हिपहॉप, सालसा, कंटेम्प्रोरी और भंगड़ा सिखाया जाएगा। एकेडमी में यह क्लासेज 27 मई से शुरू होगी। इसकी फीस 3000 रुपये है, जिनमें 3-15 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकते है। 22 जून को इन डांस क्लासेज की फाइनल परफार्मेंस होगी। विजेताओं को एकेडमी की तरफ से सर्टिफिकेट और पुरस्कार दिए जाएंगे। एकेडमी में प्रत्येक शनिवार को बच्चों के लिए पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इनमें आइसक्र ीम पार्टी, पूल पार्टी, वॉटरमेलन पार्टी और मैजिशियन पार्टी भी शामिल होगी।
गोल्ड मेडिलिस्ट हैं डांस टीचर
लोटस अकेडमी के डांस टीचर राहुल शर्मा पीयू से गोल्ड मेडलिस्ट हैं। इसके अलावा वे नच बलिए के दूसरे राउंड में बेहतरीन परफार्मेंस दे चुके हैं। राहुल ने बताया कि वे अपनी कोचिंग क्लासेज में बच्चों को हर स्टेप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
वेस्टर्न डांस और कत्थक की स्पेशल क्लास
सेक्टर-14 स्थित तानसेन संगीत महाविद्यालय में समर कैंप के दौरान बच्चों को वेस्टर्न और कत्थक नृत्य की स्पेशल क्लासेज लगेगी। इसके अतिरिक्त इसमें वोकल, की-बोर्ड भी सिखाया जाएगा। यह 28 मई से शुरू होगी, जो एक महीने तक चलेगी। सप्ताह में यह क्लासेज चार दिन लगेगी, जिनक ा समय सुबह दस बजे से एक बजे तक होगा। क्लासेस की समाप्ति पर बच्चों की एक फाइनल परफार्मेंस होगी, जिसमें विजेताओं को सर्टिफिकेट्स और पुरस्कार बांटे जाएगे। इसमें में लंदन से डिप्लोमा हासिल करने वाले टीचर प्रियंका वेस्टर्न डांस सिखाएंगी।