पंचकूला। युवती से दुराचार के मामले में लापरवाही बरतने पर एएसआई ईश्वर सिंह पर सेक्टर 14 थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। एक दिन पहले इस मामले में ईश्वर सिंह और एसएचओ अमन कुमार को निलंबित कर दिया गया था। एएसआई पर आरोप है कि शिकायतकर्ता महिला से मारपीट की और देरी से मामला दर्ज किया। सेक्टर-15 की एक युवती ने पंजाब के दो एक्सईएन के खिलाफ दुराचार की शिकायत दी थी। युवती का आरोप है कि उसे नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी मोरनी ले गए और वहां एक होटल में उसके साथ दुराचार किया।