{"_id":"146-17790","slug":"Panchkula-17790-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0907\u0928\u0947\u0932\u094b \u0928\u0947 \u0928\u093f\u0930\u094d\u0926\u0932\u0940\u092f \u092e\u0947\u092f\u0930 \u0915\u094b \u091c\u093f\u0924\u093e\u092f\u093e : \u091a\u094c\u091f\u093e\u0932\u093e","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
इनेलो ने निर्दलीय मेयर को जिताया : चौटाला
Panchkula
Published by:
Updated Tue, 09 Jul 2013 05:31 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
पंचकूला। इनेलो ने पंचकूला में निर्दलीय उम्मीदवार को मेयर बनाया है। इनेलो के बल पर ही शहर का मेयर बना है। यह बात इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कही। जब उनसे पूछा गया कि मेयर तो मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आशीर्वाद लेने गई थीं, इस पर चौटाला ने कहा कि उससे पहले वे विधायक प्रदीप चौधरी के घर गईं थी। उपेंद्र आहलुवालिया के पति धनेंद्र आहलुवालिया ने खुद फोन पर कहा था कि वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं। यह बयान ऑन रिकार्ड मीडिया मेें भी आया हुआ है। चौटाला सोमवार को जन-जागरण अभियान के तहत पंचकूला विधानसभा कार्यकर्त्ता सम्मेलन में सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में कार्यकर्ताओं में जोश भरने आए थे। सम्मेलन में पहले उत्तराखंड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। चौटाला ने केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा पर निशाना साधते हुए कहा कि सैलजा कहती हैं कि सरकार दलित विरोधी है, लेकिन वे जनता को गुमराह कर रही हैं। यदि ऐसा है वे पार्टी क्यों नहीं छोड़ देतीं। सड़क पर आकर दलितों की लड़ाई लड़ें। इसी तरह वीरेंद्र सिंह सहित कई विधायक व सांसद हैं जो केवल प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि शिक्षा मंत्री बेहतर शिक्षा का दावा कर रही हैं, जबकि परिणामों में 50 फीसदी बच्चे फेल हो गए। यह सरकार केवल घोटालों और भ्रष्टाचार में सिमट कर रह गई है। सम्मेलन में कालका विधायक प्रदीप चौधरी, जिला प्रधान ग्रामीण दीनानाथ शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी एसपी अरोड़ा, हलका प्रधान जितेन्द्र सैणी, महिला विंग जिला प्रधान सीमा चौधरी, रविन्द्र बतौड़, विक्रम राणा ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर शहरी प्रधान इन्द्रजीत बड़ैच, हरबंस सिंगला, दिलबाग नैन, प्रदीप कौशल, सुभाष निषाद, मदन जस्सल, गोमती प्रसाद, मान सिंह चरनियां, शरणजीत कौर, कुलजीत बड़ैच, सहित कई लोग मौजूद रहे।
दस दिन पहले कांग्रेसी बना अब इनेलो में शामिल
कार्यकर्त्ता सम्मेलन में वार्ड नंबर सात के आजाद पार्षद विनोद कुमार ने इनेलो का दामन थाम लिया। उन्होंने चुनाव निर्दलीय लड़ा था। जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए और अब इनेलो में शामिल हो गए। विनोद कुमार ने कहा कि वह शुरू से ही इनेलो नीतियों से प्रभावित हैं। दबाव में आकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। उन्होंने कहा कि वे इनेलो के हित के लिए काम करेंगे।