पंचकूला। चंडीगढ़ की 17 वर्षीय एक किशोरी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके दोस्तों पर मां और मौसी की मदद से किडनैप कर गैंग रेप करने का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि उसे सेक्टर-16 से किडनैप कर मनीमाजरा ले जाया गया और वहां पर आरोपी ने मां और मौसी के सामने रेप किया। सेक्टर-16 पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मौलीजागरां निवासी किशोरी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह बुधवार की शाम को सेक्टर-16 में किसी काम से आई थी। करीब सवा छह बजे जैसे ही वह घर के लिए निकली, तभी उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसको रास्ते में ही रोक लिया। महिला के साथ उसकी बहन, उसका बेटा पवन और दो अन्य युवक भी थे। पवन अपनी बाइक पर था, जबकि दोनों युवक स्कूटर पर थे। किशोरी ने आरोप लगाया कि पहले तो सभी उसको साथ में चलने के लिए कहने लग गए, जब उसने इनकार कर दिया तो पवन की मां ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और जबरन घसीटते हुए बाइक पर बिठा दिया। किशोरी के बाइक पर बैठते ही एक अन्य युवक भी पीछे से बैठ गया और दोनों महिलाएं रिक्शे से पीछे-पीछे आने लग गईं। किशोरी ने बताया कि वह काफी डर गई। वे लोग उसको मनीमाजरा के एक कमरे में ले गए। कमरे में पहुंचने पर दोनों महिलाओं के सामने युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। सेक्टर-14 थाना इंचार्ज आदर्शदीप सिंह ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं और तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।