पंचकूला। सेक्टर 12 स्थित रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन और पूर्व पार्षद लिली बाबा के संयुक्त प्रयास से कम्यूनिटी हॉल में समर फन का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन की सदस्य सुमाली ने बच्चों को बिना ब्रश के अलग-अलग तरह से पेंटिंग करना सिखाया। बच्चों को क्रियोन और वाटर कलर पेंटिंग करने का तरीका भी बताया गया। फन गेम्स के दौरान बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर्स का आयोजन किया गया।
इसमें बच्चों को आयु के आधार पर तीन ग्रुपों में बांटा गया था। सात से नौ वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों में प्रिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नौ वर्ष से अधिक आयु के बच्चों में दीक्षा ने प्रथम, जबकि छह वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में विधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सुमाली ने नन्हे-मुन्नों क ो बालीवुड डांस के कई स्टेप सिखाए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने हिंदी, पंजाबी गानों पर डांस पेश किया। कार्यक्रम में करीब 50 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एसोसिएशन की सदस्य किरण कक्कड़, अनु दत्ता, कंचन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।