चंडीगढ़। दीप कांप्लेक्स में वीरवार को भी पानी की किल्लत रही। लोग प्राइवेट टैंकर मंगाकर अपना काम चला रहे हैं। पिछले कई दिन से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। नगर निगम ने वीरवार को पानी के दो टैंकर भेजे, लेकिन उनसे काम नहीं चल पाया।
दीप कांप्लेक्स निवासी सीता राम बरवारिया का कहना है कि नगर निगम ने पानी का कनेक्शन तो कर दिया, लेकिन पानी नहीं दिया। दो ट्यूबवेल लगने थे, लेकिन अब तक नहीं लगे। जो दो ट्यूबवेल हैं उनमें से एक तो खराब है और दूसरा नौ महीने से ठीक तरह से पानी नहीं उठा रहा है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
दीप कांप्लेक्स निवासी अमरेस सिंह, दीपक शर्मा और अनामिका सहित अन्य लोगों का कहना है कि गर्मी में पानी के बिना काफी परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम और प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। स्मार्ट सिटी के हम सभी हिस्सा हैं। एरिया पार्षद भरत कुमार का कहना है कि पानी की किल्लत है। इसके समाधान की कोशिश की जा रही है।