पलवल। बारिश मेें भी बिजली पानी का संकट आम आदमी के साथ-साथ रोजा रखने वालों को सताने लगा है। पानी की किल्लत से परेशान होकर रोजा रखने वालों ने गांव सराय निकट राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।
शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। जाम लगने के साथ ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। टोल बैरियर तक गाड़ियों की लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव सराय में पिछले कुछ दिनों से पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है। रोजेदारों को रोजा खोलने व नमाज अता करने के लिए भी पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। इससे नाराज रोजेदारों ने जाम लगा दिया। थाना सदर प्रभारी देवव्रत ने बताया कि जब वे मौैके पर पहुंचे तो जाम लगा हुआ था। जाम लगाने वालों ने बताया कि उन्हें हाथ-धोने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। रोजा खोलने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। एसएचओ के अनुरोध पर गांववालों ने जाम खोल दिया। थाना प्रभारी ने इस संबंध में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे दी है, अधिकारियों का कहना था कि पेयजल समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।