कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो लोगों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 18 बोतल शराब बरामद की।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि थाना सदर पिहोवा पुलिस ने दीपक निवास किला मोहल्ला को उसकी किराने की दुकान नानकपुरा से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जे से आठ बोतल देसी शराब बरामद हुई। वहीं थाना केयूके पुलिस ने बलविंद्र निवासी छोटा बाजार को थर्ड-गेट के पास से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जे से 10 बोतल देसी शराब बरामद हुई। मौके पर दोनों आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सके। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को छोड़ दिया गया। संवाद
भगोड़ा अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे
कुरुक्षेत्र। लेनदेन के मामले में अदालत से भगोड़ा घोषित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि अमर सिंह निवासी अंजनथली (करनाल) को वर्ष 2022 के लेनदेन के मामले में जेएमआईसी कुरुक्षेत्र शेर सिंह की अदालत ने दो जुलाई 2022 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। थाना लाडवा पुलिस टीम ने भगोड़े अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। संवाद