कड़ाके की ठंड के बीच किसानों का दिल्ली कूच जारी है। हालांकि कुछ किसान धरने में शामिल होने के बाद वापस भी आ रहे हैं। रविवार शाम 5:30 बजे बसताड़ा टोल पर किसानों की गाड़ियों को रोक कर टोल मांगा गया तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने टोल देने से इंकार कर नारेबाजी करते हुए टोल के गेट हटा दिए और वाहनों को निशुल्क निकाल लिया। करीब आधे घंटे तक चले घटनाक्रम में टोल कर्मचारियों और किसानों में कहासुनी हुई। फिर किसान हंगामा करते हुए आगे निकल गए।
किसानों का यह जत्था दिल्ली से लौट रहा था। इस दौरान किसानों ने एक-एक करके पांच लेन की गेज उठा दिए और वाहनों को फ्री निकालना शुरू कर दिया। टोल के सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। लेकिन तब तक किसान अपने वाहन निकाल चुके थे। किसानों ने चेतावनी दी कि न तो किसान दिल्ली जाते समय टोल देंगे न वापस आते समय। इसके बाद किसान चंडीगढ़ की तरफ रवाना हो गए। टोल मैनेजर आशुतोष ने बताया कि कुछ देर के लिए किसानों ने रविवार को भी टोल फ्री कराया था। मामले की जानकारी पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों को दे दी है।
किसानों के लिए लंगर जारी
रविवार को भी पिछले दिनों की अपेक्षा दिल्ली जाने वाले किसानों की अधिक संख्या नजर आई। पंजाब के विभिन्न जिलों, हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, जींद व यमुनानगर की तरफ से किसान लगातार दिन-रात दिल्ली कूच कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर पहले तक हर घंटे पांच सौ से छह सौ तक किसान लंगर स्थल पर भोजन, चाय आदि के लिए कुछ देर तक रुके फिर दिल्ली की ओर बढ़ गए। हालांकि कुछ किसान लौट भी रहे हैं जो कि कई-कई दिन से सिंघु बार्डर पर डटे थे। ओएसिस पर्यटन केंद्र के समीप लंगर स्थल पर कुराली, दरड़, रंबा व सलारू सहित इंद्री हल्के के कई गांवों के किसान डटे हैं। उनका कहना है कि जब तक तीनों कृषि कानून रद नहीं होते और किसानों की आवाजाही बंद नहीं होती यहां अटूट लंगर चलता रहेगा। लंगर स्थल पर सेवा के लिए इंद्री हलके में युवाओं को लगातार आमंत्रित किया जा रहा है।
पुलिस अलर्ट, पल-पल की ले रहे अपडेट
किसान आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। आंदोलन को लेकर वह पल-पल की अपडेट ले रही है। पुलिस के खूफिया विभाग ने जीटी रोड पर सक्रियता बढ़ा दी है। दिल्ली की तरफ जाने वाले या दिल्ली से वापस आने वालों की जानकारी लेकर अपने आला अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। दिनभर पुलिस कर्मचारी बसताड़ा टोल प्लाजा पर भी नजर रख रहे हैं।
लघु सचिवालय पर किसानों का प्रदर्शन आज, आप कमेटी चौक पर करेगी
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सोमवार को लघु सचिवालय के सामने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। इसको लेकर किसानों ने अपनी तैयारी कर ली है। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कमेटी चौक पर धरना देंगे और उपवास भी रखेंगे। आप नेता प्रोफेसर बाल कृष्ण कौशिक ने कहा कि पार्टी किसानों के साथ है और सरकार को तीनों कानूनों को रदद करना चाहिए।